पौधरोपण

पौधरोपण कर मनाया रक्षा द सेवियर फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस

सिवाना : रक्षा द सेवीयर फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर बडोदरा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने पौधा रोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। प्रदेशअध्यक्षा अनीता राजपुरोहित ने कहा कि आगामी एक माह में पौध रोपण के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नगर में ऐसे चार स्थान को चिन्हित किए जाएंगें। जहां पर सप्ताह में पौधा रोपण करके उनको पाला जा सके। लोगों द्वारा प्रतिवर्ष लाखों पौधे लगाए जाते है, लेकिन हजारों ही जिन्दा रह पाते है। पौधा लगाने वालों को उनके पोषण का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान संस्थापक इन्दु राजपुत, सुर्या भाई राजपुरोहित, पवन जैन पदमावत, कैलाश सिंह राजपुरोहित, गौ रक्षा कमाण्डो फोर्स छत्तर सिंह राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह, प्रिंस राजपुरोहित, भरत सोलकीं, आदि मौजूद रहे । {कैलाश सिंह राजपुरोहित}

Leave a Reply

Your email address will not be published.